03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

आज होने वाली बाइक रैली स्थगित, लेकिन 25 जून की महापंचायत पर अडिग हिंदू संगठन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, उत्तरकाशी: 25 जून को बड़कोट में महापंचायत करवाने को लेकर यमुना घाटी के हिंदू संगठन अडिग हैं। शनिवार को उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद रविवार को आयोजित होने वाली मोटरसाइकिल रैली स्थगित कर दी गई है।

उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन किए जाने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उपजिलाधिकारी बड़कोट के कार्यालय में बैठक आयोजित हुई। इसमें यमुना घाटी हिंदू संगठन के कार्यकर्ता 18 जून को बड़कोट से नैनबाग तक मोटरसाइकिल रैली निकालने को लेकर अड़े रहे।

उपजिलाधिकारी जितेंद्र कुमार और पुलिस उपाधीक्षक सुरेंद्र सिंह भंडारी की अपील के बाद संगठन ने मोटरसाइकिल रैली स्थगित करने की बात कही। परंतु 25 जून को प्रस्तावित महापंचायत को टालने को लेकर सहमति नहीं बनी।

सरकार को नियंत्रण करना होगा

हिंदू जागृति संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज ने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं नहीं होने दी जाएगी। इस पर सरकार को नियंत्रण करना होगा। सनातन व हिंदुओं को बचाने के लिए वह हर स्तर पर जाने को तैयार हैं।

उपजिलाधिकारी जितेंद कुमार ने कहा कि संगठन की जो जायज मांगे हैं। उन पर शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नाई व मटन की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलेगा। अगर कोई बिना अनुमति के संचालित हो रहे होंगे तो उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस मौके पर यमुना घाटी हिंदू संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, नगर व्यापार मंडल महामंत्री धनवीर रावत, तरवीन सिंह राणा, उपेन्द्र सिंह, गुरुदेव आदि मौजूद थे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Meerut में तहखाने में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, 11 गिरफ्तार

एफएनएन, मेरठ: Meerut उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Topics

Mahila Aarakshan सत्र से पहले बवाल, गन्ना ट्रॉली पलटकर विधायक का विरोध

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan पर बुलाए गए विशेष सत्र...

Arvind Pandey का भावुक बयान, बोले-आरोपों के बीच खुद को मानता हूं ‘अपराधी’

एफएनएन, रुद्रपुर : Arvind Pandey काशीपुर में भारतीय जनता...

Chardham Yatra के लिए LPG सप्लाई 100% करने की मांग, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर...

Uttarakhand Weather Update: 28-29 अप्रैल को भारी बारिश का अलर्ट

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand Weather Alert उत्तराखंड में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img