03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल, सीएम धामी से की मुलाकात

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : लव जिहाद व लैंड जिहाद मामले में दिल्ली से पहुंचे मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी में उपजे विवाद को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताया।

शनिवार को इंडियन मुस्लिम्स फॉर प्रोग्रेस एंड रिफॉर्म्स के अध्यक्ष डॉ एम ने खान के नेतृत्व में सीएम धामी से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार की अब तक कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि संवादहीनता के कारण हालात बिगड़े। कहा, संवाद बढ़ाने के लिए सभी धर्मों के धर्म गुरुओं का सम्मेलन होगा।

मीडिया के सामने प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हम उत्तराखंड आए हैं, और हमें ऐसा कुछ महसूस नहीं हुआ है कि यहां माहौल खराब है। सरकार और कानून अपना काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भले ही हमारा धर्म अलग-अलग हो, लेकिन सभ्यता और संस्कृति एक है। इसलिए सभी को इस बात का ध्यान रखते हुए मिलजुलकर रहना चाहिए।

धर्मपरिवर्तन के मामले सामने आने को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई इस तरह का काम कर रहा है, और उस पर आरोप सिद्द होते हैं, तो कानून अपना काम करेगी। कहा कि इस तरह की खबरों से देश में गलत संदेश जाता है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img