घास मंडी में धूमधाम से होगा बाबा श्री श्याम का संकीर्तन, निकाली जाएगी भव्य निशान यात्रा

  • सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा व सुभी सरगम करेंगे बाबा का गुणगान, होगा विशाल भंडारा

एफएनएन, रुद्रपुर : शहर स्थित आदर्श कालोनी घास मंडी वार्ड नंबर 36 में शनि देव मंदिर के सामने बाबा श्री श्याम का भव्य संकीर्तन व निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भव्य श्री श्याम दरबार सजाया जाएगा और भव्य निशान यात्रा भी निकाली जाएगी। संकीर्तन में सुप्रसिद्ध भजन गायक रितेश मनोचा रुद्रपुर से व सुभी सरगम (शाहजहांपुर) बाबा के भजनों का गुणगान करेंगी।

बता दें श्री खाटू श्याम सेवा मंडल के द्वारा प्रथम बार भव्य श्री श्याम संकीर्तन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 5 मई दिन शुक्रवार बुध पुर्णिमा को आयोजक मंडल द्वारा दोपहर 3 बजे भव्य श्री निशान यात्रा निकाली जाएगी। जो श्री चामुंडा मंदिर से प्रारंभ होकर कालोनी भ्रमण करते हुए श्री श्याम संकीर्तन में पहुंचेगी। जिसके बाद बाद सांय 5 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।

तत्पश्चात रात्रि 8 बजे से बाबा का विशाल दरबार सजेगा। श्री श्याम को भोग लगाने के बाद बाबा का गुणगान किया जाएगा। जिसमें रुद्रपुर से रितेश मनोचा, शाहजहांपुर से सुभी सरगम बाबा का गुणगान करेंगे। आयोजक मंडल ने सभी बाबा भक्तों से भव्य दरबार मे पहुंचकर बाबा के भजनों को सुनने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...

श्रद्धालुओं का इंतजार खत्म, बैसाखी पर होगा धामों की तिथि का ऐलान

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के प्रसिद्ध पंचकेदारों में शामिल...

“आंख से आंसू को मोड़ा जा रहा है…!”

सारस्वत समारोह में हुआ गणेश 'पथिक' संपादित साहित्यिक पत्रिका...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img