03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 7171 नए केस, 40 की मौत, एक्टिव केसों में आई गिरावट

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 7,171 नए केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही अब देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 51,314 पहुंच गई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में रिकवरी दर 98.70 फीसदी दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि कल के मुकाबले आज नए मामलों में मामूली गिरावट आई है। कल यानि शुक्रवार (28 अप्रैल, 2023) को 7,533 नए मामले दर्ज किए गए थे।

  • इतने मरीज हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक,अब तक कुल 4,43,56,693 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 40 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,508 हो गई है। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक, केरल में 15 मरीजों की मौत हुई है। कोविड मामलों की कुल संख्या 4.49 करोड़ दर्ज की गई।

  • रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत

मंत्रालय की वेबसाइट पर साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय कोविड रिकवरी दर 98.69 प्रतिशत दर्ज की गई है। एक्टिव केस 0.11 दर्ज किया गया है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत बनी हुई है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की कुल 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

  • लगातार कम हो रहे मामले

इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को बीते 24 घंटे में 7,533 नए मामले सामने आए थे। यह आंकड़ा गुरुवार को 9,335 था। गुरुवार को 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई थी।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img