03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : 23 लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगा सस्ता नमक और चीनी

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश के सभी 23.80 लाख राशनकार्डधारकों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दो किलो चीनी और एक किलो नमक का तोहफा देने की तैयारी है। अंत्योदय और प्राथमिक परिवार राशनकार्डधारकों के साथ अब राज्य खाद्य योजना (एसएफवाइ) के राशनकार्डधारकों को भी यह लाभ दिया जाएगा। महंगाई से राहत देने वाला यह प्रस्ताव आगामी तीन मई को कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा।

  • तीन रसोई गैस सिलिंडर निश्शुल्क

प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार चुनावी घोषणा के अनुसार निर्धन परिवारों को तीन रसोई गैस सिलिंडर निश्शुल्क उपलब्ध करा रही है। अंत्योदय राशनकार्डधारकों में से 1.36 लाख परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। छूट गए शेष परिवारों को भी शीघ्र यह सुविधा देने के निर्देश दिए गए हैं।

अब प्रदेश के समस्त राशनकार्डधारकों को बड़ी राहत देने पर मंथन प्रारंभ हो चुका है। इससे पहले राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के दायरे में 13 लाख से अधिक राशनकार्डधारकों को प्रति कार्ड दो किलो चीनी और एक किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर देने का निर्णय लिया गया था।

  • सस्ती चीनी और नमक की सुविधा देने जा रही सरकार

प्रदेश के 1.76 अंत्योदय राशनकार्डधारकों के साथ ही प्राथमिक परिवार राशनकार्डधारकों को एनएफएसए के अंतर्गत केंद्र सरकार की ओर से निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। धामी सरकार अब एनएफएसए के साथ एसएफवाइ के राशनकार्डधारकों को भी सस्ती चीनी और नमक की सुविधा देने जा रही है।

एसएफवाइ के 10 लाख से अधिक राशनकार्डधारकों को भी सब्सिडी पर नमक और चीनी मिलेगी। खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने इस संबंध में प्रस्ताव को तीन मई को होने वाली कैबिनेट बैठक में रखने के निर्देश दिए हैं। खाद्य सचिव बृजेश कुमार संत ने कहा कि प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे शीघ्र अंतिम रूप देकर कैबिनेट में रखा जाएगा।

 

 

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img