03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 : 25 अप्रैल मंगलवार को घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ : यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीख और समय को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कक्षा 10 और कक्षा 12 की इस साल आयोजित बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 को की जाएगी। इस सम्बन्ध में आधिकारिक जानकारी परिषद सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने सोमवार, 24 अप्रैल को दी। बोर्ड सचिव ने बताया कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परीक्षाफल 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित किया जाएगा।

इसके साथ ही, यूपीएमएसपी सचिव ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की औपचारिक घोषणा के बाद परिणाम चेक करने के विकल्प की भी जानकारी दी। आधिकारिक सूचना के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in के साथ-साथ यूपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर भी चेक कर सकेंगे।

  • UP Board 10th, 12th Result 2023: अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा यूपी बोर्ड

यूपी हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की 25 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाने बाद यूपी बोर्ड अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा, जो कि पिछले 10 वर्षो में घोषित सबसे पहले नतीजे होंगे। इससे पहले वर्ष 2019 में यूपी बोर्ड ने परीक्षाफल 27 अप्रैल को घोषित किया था। इसके बाद बोर्ड द्वारा प्रयास किए जा रहे थे कि इस बार परिणाम 27 अप्रैल से पहले घोषित किए जाएं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img