03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

तेज- तर्रार युवा भाजपा नेता योगेश वर्मा को सांसद अजय भट्ट ने दी बड़ी जिम्मेदारी, नगर निगम में अपना प्रतिनिधि बनाया

एफएनएन, रुद्रपुर : तेज- तर्रार युवा भाजपा नेता और पार्टी में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके योगेश वर्मा को केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्यमंत्री एवं नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट ने रुद्रपुर नगर निगम में अपने प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया है।

आपको बताते चलें कि विधानसभा चुनाव में योगेश की अहम भूमिका रही। जिला सोशल मीडिया प्रभारी रहते उन्होंने पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए बड़ी कोशिश की। वह भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भी रहे हैं।

उनके मनोनयन पर विधायक शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह, प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, सुरेश परिहार, उत्तम दत्ता, अमित नारंग, विवेक सक्सेना, नेत्रपाल मौर्य, सुरेश कोली, रामप्रकाश गुप्ता, माही सकलानी, मयंक कक्कड़, मोहित कक्कड़, शालिनी बोरा, विनय बत्रा, राकेश सिंह, गजेंद्र प्रजापति, फरजाना बेगम, रश्मि रस्तोगी, धीरज मिगलानी आदि लोगो ने बधाई व शुभकामना दी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img