03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड कांग्रेस में बढ़ रहा है असंतोष, हाईकमान तक पहुंचा मामला, बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह लेंगे पर्यवेक्षक

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में नगर निकाय और लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश संगठन और प्रभारी वरिष्ठ नेताओं के निशाने पर हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के अंदरूनी परिस्थितियों की जानकारी पार्टी हाईकमान को पहुंचा दी है। पार्टी क्षत्रपों में समन्वय बनाने और बढ़ते असंतोष को थामने को पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश में शीघ्र पर्यवेक्षक भेजे जा सकते हैं।

पर्यवेक्षक पार्टी के भीतर बढ़ती अनुशासनहीनता की थाह भी लेंगे। प्रदेश में बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में पार्टी नेताओं के बीच दूरियां कम होने के स्थान पर बढ़ी हैं। पार्टी हाईकमान की ओर से प्रदेश संगठन और विधानमंडल दल में किए गए परिवर्तन के बाद भी असंतोष थम नहीं पाया है।

लंबे समय से नाराज चल रहे नेता गाहे-बगाहे प्रदेश संगठन के साथ ही प्रदेश प्रभारी को निशाने पर ले रहे हैं। हाल ही में किच्छा से विधायक एवं पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह प्रदेश प्रभारी की भूमिका पर प्रश्न खड़े कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक और नाम विधायक मदन बिष्ट का भी जुड़ चुका है। उन्होंने भी विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश प्रभारी को नहीं हटाने के पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय पर सवाल दागे।

यही नहीं उन्होंने अवैध रूप से मजार हटाने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बयान का समर्थन कर पार्टी को असहज कर दिया। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी चुनौती अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना प्रदर्शन सुधारने की है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को प्रदेश की पांच में से एक भी सीट नसीब नहीं हो पाई है। लोकसभा चुनाव से पहले नगर निकाय चुनाव भी होने हैं। इन दोनों ही चुनाव से पहले पार्टी के भीतर जिस प्रकार बयानबाजी का दौर चल रहा है, उससे मुश्किलें बढ़ना तय है।

  • प्रीतम सिंह का चर्चाओं पर कड़ा रुख

उधर, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने उनके भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर चलाई जा रही चर्चाओं पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि जो इस तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, भाजपा में सम्मिलित होने को लेकर पहले वे अपना मंतव्य स्पष्ट करें। इस तरह का अनर्गल प्रलाप नहीं किया जाना चाहिए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस प्रकार की चर्चाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर आरोप मढ़ा।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img