03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज, कई टीमें कर रही हैं प्रतिभाग

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के पिता स्वर्गीय खानचंद ठुकराल की स्मृति में वार्ड नं 36 आदर्श कालोनी स्थित बुध पार्क में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारम्भ मुख्य अतिथि किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा नेता उत्तम दत्ता और भाजपा नेता अनिल चौहान ने संयुक्त रूप से किया।

अतिथियों ने सर्वप्रथम बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारम्भ किया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

 

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि खेलों का जीवन में अहम योगदान है। खेल शारीरिक और मानसिक विकास में के लिए जरूरी है। खेलों से जहां शरीर स्वस्थ रहता है, वहीं खेल आपसी सदभाव भी बढ़ाते हैं। खेलों से जीवन में अनुशासन की भावना का भी विकास होता है। इस अवसर पर आयोजन कमेटी के संयोजक महेन्द्र आर्या ने बताया कि दो दिवसीय टूर्नामेंट में 16 टीमें भाग ले रही हैं।

टूर्नामेंट का समापन रविवार को होगा। विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता टीम को 7 हजार की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। इस अवसर पर सरदार साहब सिंह, पार्षद रंजीत सागर, कमल राणा, जितेन्द्र यादव, भुवन गुप्ता, राकेश सिंह, अजय यादव, संजय ठुकराल बंटी कोली, पूर्व पार्षद महेन्द्र आर्या, मोंटी खेड़ा, विक्रम विष्ट, संजय आर्या, अखलेश शर्मा, गौरव खुराना अजय ठुकराल आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img