03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पूर्णागिरि धाम में एक और सड़क हादसे में दस साल के बच्चे की मौत

Spread the love

एफएनएन, टनकपुर (चंपावत) : पूर्णागिरि धाम में 24 घंटे के अंदर एक और सड़क हादसे में दस साल के बालक को जान गंवानी पड़ी है। हादसा ट्रैक्टर-ट्राॅली में चढ़ते वक्त पैर फिसलने से हुआ है। घटना से भक्तिगीतों पर थिरक रहे श्रद्धालुओं का उत्साह मातम में बदल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक बालक के परिजनों की ओर से केस दर्ज नहीं कराया गया था।

पूर्णागिरि धाम में बृहस्पतिवार सुबह बस हादसे में पांच लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे एक और हादसा हो गया। पूरनपुर से देवी मां का डोला लेकर पहुंची श्रद्धालुओं की टोली भक्तिगीतों पर थिरकते उत्साह से आगे बढ़ रही थी कि चिलियाघोल के पास डोले में शामिल महादिया पूरनपुर निवासी दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम अचानक ट्रैक्टर-ट्राॅली के टायर के नीचे दब गया। घटना से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।

घायल गौरव को उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर के मृत घोषित करते ही श्रद्धालुओं में मातम छा गया। एसडीएस सुंदर सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और बालक के परिजनों को सांत्वना दी। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

  • एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्राॅलियों के बीच चल रहा था गौरव

    टनकपुर (चंपावत)। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गौरव एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्राॅलियों के बीच चल रहा था। चिलियाघोल के पास थकान होने पर वह ट्राॅली में चढ़ने का प्रयास कर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से गिरकर वह ट्राॅली के टायर की चपेट में आ गया। संवाद

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img