Sunday, February 22, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडनैनीताल में शूटिंग के दौरान घायल हुई प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा, ...

नैनीताल में शूटिंग के दौरान घायल हुई प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा, सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की चोटिल हाथों की फोटो

एफएनएन, देहरादून : प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु मंगलवार को यहां शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। उनके हाथों में  गहरी खरोंचें आईं हैं और घाव भी बन गए हैं। सातताल के निकट सामंथा एक एक्शन दृश्य फिल्मा रहीं थीं तब ये हादसा हुआ। उन्हें खासी चोट आ जाने के कारण शूटिंग रोकनी पड़ी।

पुष्पा फिल्म के आइटम नंबर ऊ अंटावा से रातों रात प्रसिद्धि के शिखर पर पहुंचीं सामंथा रुथ प्रभु ने घटना की जानकारी खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए चोटिल हाथों की फोटो भी डाली है। उन्होंने इस घटना को ‘पर्क्स ऑफ एक्शन’ कहा है। सामंथा इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म के लिए बन रही हॉलीवुड  एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज के इंडियन वर्जन ‘सिटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं।

अपने किरदार को प्रभावी बनाने के लिए सामंथा खुद ही एक्शन सीन दे रही थीं। ऐसे ही एक एक्शन सीन की शूटिंग करते समय वे घायल हो गईं। बता दें कि सिटाडेल (किला) प्रसिद्ध रूसो ब्रदर्स की ओर से निर्मित हॉलीवुड की बेहद सफल वेब सीरीज है।

  • दिसंबर में हो सकती है रिलीज
इसका हिंदी वर्जन इन दिनों बन रहा है जिसकी शूटिंग यहां चल रही है। तीन मार्च से शूटिंग के लिए वरुण धवन भी आने वाले हैं। सीरीज में प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन भी प्रमुख भूमिका में हैं। सीरीज के दिसंबर में रिलीज होने की संभावना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments