03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब अकेले भी हज कर सकेंगी महिलाएं, कई नियमों की बाध्यता से मिली छूट

एफएनएन, देहरादून : अब हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को कई नियमों की बाध्यता से छूट मिल गई है। महरम यानी पुरुष रिश्तेदार (पति, बेटा, भाई आदि) के बिना ही महिलाएं हज का पाक मुकद्दस सफर कर पाएंगी, जबकि अब चार महिलाओं के समूह में यात्रा पर जाने के नियम की बाध्यता भी खत्म कर दी गई है।

अकेली महिला भी हज के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस नियम से महिलाओं में खुशी की लहर है। उत्तराखंड हज कमेटी ने हज यात्रा 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 मार्च तक आवेदन करने की अंतिम तिथि रखी गई है। बीते वर्ष प्रदेश के नौ जिलों से 739 मोमीनों ने हज के लिए आवेदन किए थे। जिसमें सबसे अधिक हरिद्वार जिले से 284 आवेदन किए गए थे।

दूसरे नंबर पर ऊधमसिंह नगर से 194 और तीसरे स्थान पर देहरादून जनपद से 33 आवेदन हुए थे, जिसमें 30 फीसदी महिलाओं के आवेदन थे। महिलाओं को महरम के साथ ही हज यात्रा पर जाने का नियम था, जबकि चार महिलाओं का ग्रुप ही हज का सफर कर सकता था, लेकिन अब से इस नियम की बाध्यता खत्म कर दी गई।

अब अकेली महिला भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकेगी, जिससे हज पर जाने वाली महिलाओं में खुशी की लहर है। अब महिलाएं अपने बजट के हिसाब से अकेले ही हज पर भी जा सकेंगी।

पहले अपने साथ ही बेटे या पति, फिर अन्य रिश्तेदार को हज पर ले जाने के लिए बजट का इंतजाम करना पड़ता था, लेकिन बिना महरम के हज का सफर करने की छूट मिलने से राहत मिली है। 

चार महिलाओं के समूह की बाध्यता खत्म कर अकेली महिला के हज यात्रा के लिए आवेदन करने से खुशी मिली है। चार महिला का समूह या फिर महरम के चलते बजट सहित सभी इंतजाम करने पड़ते थे।

हज यात्रा के कई नियमों में बदलाव हुआ है। महिलाएं अब अकेली भी हज यात्रा के लिए आवेदन कर सकती हैं। महरम और चार महिला के ग्रुप में यात्रा पर जाने की बाध्यता नहीं है। आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। हज यात्रा पर जाने वाले लोग 10 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे।

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img