Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराष्ट्रीयचीन के सैनिकों ने 5 लोगों को किया अगवा

चीन के सैनिकों ने 5 लोगों को किया अगवा

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत-चीन सीमा पर चले गतिरोध के बीच अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर आई है। चीन के सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के 5 लोगों को अगवा कर लिया है। हालांकि उनके दावों की अभी तक कोई पुष्टि या कोई विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनोंग ईरिंग ने प्रधानमंत्री कार्यलाय को टैग करते हुए चीन को करारा जवाब देने की मांग की है। बता दें कि पिछले चार महीनों से भारत और चीन के बीच सीमा पर तनाव का माहौल है। इस दौरान दोनों देशों के बीच दो बार झड़प भी हो चुकी है।

ट्वीट कर दी जानकारी

अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनोंग ईरिंग ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हैरान करने वाली खबर! हमारे राज्य अरुणाचल प्रदेश के सुबासिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की सेना ने अगवा कर लिया है। कुछ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी। चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी को मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए।’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments