03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

शिव भक्तों ने कर दिया नादेही में हाईवे जाम, जानें- क्या लगा दिया गंभीर आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : शिव भक्तों की आस्था से खिलवाड़ पर जसपुर में खासा बवाल हो गया । आरोप है कि कांवरियों पर मुर्गे के मीट के टुकड़े फेंके गए जिसको लेकर आक्रोश फैल गया। कांवरियों ने नादेही हाईवे पर प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार भोले के भक्तों पर मुर्गे के मीट के टुकड़े फेंकने से नाराज कांवरियों ने नादेही हाइवे प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। आपको बता दें कि कांवरियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह पुलिस तैनात है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और कांवर यात्रा को संपन्न कराने के लिए पुलिस की पूरी तैयारी देखी जा रही है, लेकिन फिर भी कांवरियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की नाकामी देखने को मिल रही है। कांवरियों का कहना है कि उत्तराखंड में हमारा स्वागत मुर्गे के मीट के साथ किया गया है।

आरोप लगाया कि पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो पुलिस उल्टा उनसे ही शराब पीकर कांवर ले जाने की बात कर रही है। कांवरियों की मांग है कि आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और जिस पुलिसकर्मी ने उन्हे शराबी बोला है, वह माफी मांगे। चेतावनी दी कि वरना प्रदर्शन ऐसे ही चलता रहेगा।
वहीं पुलिस का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जहां की घटना बताई जा रही है, वहां पर सीसीटीवी लगे हैं हालांकि अभी फुटेज में मांस फेंकने वाली बात सामने नहीं आई है।

Hot this week

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...

Topics

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img