03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रेमी बना हैवान, कर दी प्रेमिका और उसके बेटे की हत्या, पहले गला दबाया फिर चाकू से किए वार

एफएनएन, बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर में पुलिस ने गरुड़ तहसील के बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो में हुए दोहरे हत्याकांड का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला के प्रेमी ने ही उसकी और मृतका के मासूम बेटे की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी ने बताया कि बीते 6 फरवरी को बैजनाथ थाना क्षेत्र के पिंगलो गांव के हैगाड़ गधेरे में महिला और बच्चे का शव बरामद हुआ था। दोनों शवों पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना को मुन्ना महतो निवासी सकरौल, चंपारण (बिहार) ने अंजाम दिया था।
  • दोनों को गला दबाकर मारा फिर किए चाकू से वार

वह घटना के पहले दिन यानि पांच फरवरी को मृतका और उसके बेटे को दिल्ली से पिंगलो लेकर आया था। वह देर शाम को टैक्सी से पिंगलो पहुंचा था। रात में उसने पहले प्रेमिका कुमकुम देवी (35) पत्नी राजू निवासी बेतिया(बिहार) को गला दबाकर मार डाला। उसके बाद मृतका के बेटे उत्तम (08) पुत्र राजू को भी मौत के घाट उतार दिया। दोनों की मौत के बाद आरोपी ने चाकू से उनके चेहरे को बिगाड़ने की कोशिश की।

  • रातभर झाड़ियों में छिपा रहा आरोपी
घटना की रातभर आरोपी पिंगलों में ही झाड़ियों में छिपा रहा। अगले दिन तड़के फरार हो गया। बताया कि प्रेमिका को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। आरोपी बीते दिसंबर माह में पिंगलो में करीब बीस दिन तक कारपेंटर का काम कर चुका था। इसलिए उसने पिंगलो को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना।
  • आरोपी ने कबूला जुर्म
उन्होंने बताया कि वारदात में आरोपी का नाम सामने आने के बाद उसे दिल्ली से हिरासत में लिया गया था। उसने अपराध कबूल कर लिया है। मृतकों के शवों के फोटोग्राफ से परिजनों ने दोनों शवों की शिनाख्त कर ली है। तमाम सबूत मिलने के बाद शुक्रवार को आरोपी की गिरफ्तारी की गई। बताया कि हत्या में प्रयुक्त रस्सी आरोपी की निशानदेही पर बरामद की गई। चाकू छह फरवरी को ही बरामद हो गया था।

Hot this week

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img