03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, सीएम आवास कूच करने पहुंचे, पुलिस ने रोका

एफएनएन, देहरादून : वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों का सोमवार को सड़क पर दिखा। अभ्यर्थी सीएम आवास कूच करने पहुंचे तो पुलिस ने यहां उन्हें रोक लिया। वन दरोगा भर्ती में चयनित अभ्यार्थी इस दौरान अपनी मांग पर अड़े रहे तो पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।

वन दरोगा भर्ती रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने वन मंत्री सुबोध उनियाल से न्याय की गुहार लगाई है। अभ्यर्थियों की ओर से नियुक्ति पत्र देने की मांग की। उधर, अभ्यर्थियों ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह से भी मुलाकात कर सरकार के समक्ष मामला उठाने का आग्रह किया।

इससे पहले शनिवार को वन दरोगा भर्ती में मेरिट में आए अभ्यर्थियों ने यमुना कॉलोनी पहुंच कर वन मंत्री सुबोध उनियाल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा। अभ्यर्थी प्रवीण असवाल, गौरव, सुनीत, अभिषेक सजवाण, ईशिता भट्ट ने वन मंत्री को अवगत कराया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती को रद्द किया है। रात-दिन मेहनत करने के बाद ही मेरिट में आए। ऑनलाइन परीक्षा में पेपर लीक व नकल का सवाल नहीं उठता है।

आयोग की ओर से एकतरफा निर्णय लिया गया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की है। वन मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। इसके बाद अभ्यर्थियों ने कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह से मुलाकात कर न्याय दिलाने में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने विधायक से अनुरोध किया कि वन दरोगा भर्ती को बहाल करने के लिए सरकार से इस मामले को उठाए।

भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जगुरान का कहना है कि वन दरोगा भर्ती रद्द होने से प्रभावित अभ्यर्थियों से मिला था। उन्होंने भर्ती रद्द न करने के लिए अपने तर्क बताए। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अभ्यर्थियों के सवालों को गंभीरता से देखना चाहिए। साथ ही मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय न हो। इसके लिए वन दरोगा भर्ती पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img