03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी गठन के लिए हाईकमान को भेजी सूची, छोटी टीम के संकेत

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन इस माह हो सकता है। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले लोगों के नामों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से अनुमोदन के लिए एआईसीसी को भेजी जा चुकी है। पिछली कार्यकारिणी की तुलना में इस बार नई कार्यकारिणी एक तिहाई तक सिमट सकती है।

एक दिन पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी इस मामले में कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि करन माहरा उनसे पहले अध्यक्ष बन गए थे, लेकिन अभी तक अपनी कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाए। कांग्रेेस पार्टी सूत्रों की मानें तो प्रदेश कार्यकारिणी के गठन की कवायद पीसीसी के स्तर से पूरी हो चुकी है। कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नामों की सूची केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण को भेजी जा चुकी है। अब केवल केंद्रीय नेेतृत्व से हरी झंडी मिलने का इंतजार है।

इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उनकी तरफ से टीम तैयार है। जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व की हरी झंडी मिलेगी, टीम घोषित कर दी जाएगी। माहरा ने भी छोटी टीम के संकेत दिए हैं। प्रस्तावित कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्षों की संख्या 25 से 30, महामंत्री की संख्या 40 से 45 और सचिवों की संख्या 50 तक हो सकती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आकार 150 से 200 के बीच तक सिमट सकता है, जबकि पिछली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में यह संख्या 600 तक थी। माहरा के अनुसार, इस बार वह छोटी टीम के साथ मैदान में उतरेंगे। जुझारू और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टीम में जगह दी गई है।

 

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img