03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

आज बारिश- बर्फबारी के आसार, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के पांच जिलों के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मौसम का बदला मिजाज सिर्फ 48 घंटे तक ही देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ठंड का असर कम होगा।

  • मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 

खटीमा-10.8
बाजपुर-12
काशीपुर 12.6

  • पर्वतीय इलाकों में हर्षिल सबसे ठंडा 

केदारनाथ : -3.4
हर्षिल : – 3.7
देवाल : -0.2

  • शहर-अधिकतम-न्यूनतम 
देहरादून-22.2-6.4
पंतनगर-11.8-4.5
मुक्तेश्वर-17.3-3.4
टिहरी-16-3.8

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img