03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

धारचूला में नेपाल की ओर से फिर किया गया पथराव, डंपर और जेसीबी के शीशे टूटे

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : धारचूला के घटखोला में तटबंध निर्माण कर रहे मजदूरों पर नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया। इस पथराव में डंपर और जेसीबी के शीशे टूट गए। पथराव में डंपर चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया। पथराव की घटना से तटबंध निर्माण का काम प्रभावित हुआ। नेपाल की ओर से की गई पथराव की यह 11वीं घटना है। बार-बार हो रहे पथराव की घटना से भारतीय लोगों में जबरदस्त गुस्सा है।

धारचूला नगर और आसपास के गांवों की सुरक्षा के लिए भारत काली नदी किनारे तटबंध निर्माण का कार्य कर रहा है। नेपाल की ओर से पथराव कर तटबंध निर्माण के कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। शुक्रवार की शाम को घटखोला में नेपाल की ओर से फिर पथराव किया गया।

पथराव से काम में लगी जेसीबी और एक डंपर के शीशे टूट गए। जबकि डंपर चालक नेपाल निवासी दनवीर सावंत चोटिल गया। इससे मौके के पर अफरा-तफरी मच गई। काम कर रहे मजदूरों सहित डंपर और जेसीबी आपरेटरों को काम छोड़कर लौटना पड़ा।

इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में नाजरागी फैल गई। सभासद प्रेमा कुटियाल और महिराज सिंह गर्ब्याल का कहना है कि भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी के रिश्ते हैं। कुछ लोग बार-बार इस तरह पत्थरबाजी कर संबंधों को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • पूर्व में हुए पथराव में भी घायल हो गया था मजदूर
इससे पूर्व भी नेपाल की ओर से की गई पत्थरबाजी की घटना में एक मजदूर घायल हो गया था। इस घटना के विरोध में भारतीय व्यापारियों ने झूला पुल बंद कराया था। तनाव को देखते हुए दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक कर आपसी समंवय से समस्या का हल निकालने की बात कही थी।

नेपाल के सीडीओ ने भी भारत आकर स्थिति का जायजा लिया था। एक दिन पूर्व बृहस्पतिवार को नेपाल से आए इंजीनियरों ने भी स्थानीय प्रशासन के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। बावजूद इसके नेपाल की ओर से पथराव करने से भारतीयों में नाराजगी है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र बुदियाल का कहना है कि नेपाल प्रशासन बार-बार की जा रही पत्थरबाजी की घटना को रोकने में विफल साबित हो रहा है। इससे धारचूला की सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे तटबंध का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। यदि नेपाल की ओर से अराजकतत्वों की हरकतों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो अंतर्राष्ट्रीय झूला पुल को बंद कर दिया जाएगा। घटखोला में नेपाल की ओर से पत्थरबाजी करने की सूचना मिली है। इस संबंध में नेपाल के अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

Hot this week

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Topics

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img