03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : घने कोहरे में रोडवेज बसें चलाने पर रोक, परिवहन निगम ने जारी की गाइडलाइन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : मैदानी मार्गों में घना कोहरा होने पर रोडवेज की बसें नहीं चलेंगी। परिवहन निगम ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। मैदानी मार्गों पर इन दिनों कोहरे का प्रकोप है। इस वजह से यूपी ने कोहरे में बसों के संचालन पर रोक लगा दी थी। अब उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मुताबिक, अगर किसी भी जगह घना कोहरा होगा और बस संचालन में कठिनाई होगी तो तत्काल बस सुरक्षित स्थान पर रोक दी जाएगी। चालक-परिचालक तुरंत इसकी सूचना अपने डिपो के अधिकारियों को देंगे। डिपो से लाइट, फॉग लाइट, हैलोजन हेडलाइट, वाइपर, ब्रेक, हॉन आदि को सही तरीके से जांचने के बाद ही बस को बाहर जाने दिया जाएगा। उन्होंने सभी डिपो के सहायक महाप्रबंधकों को भी निर्देश दिए हैं कि कोहरे के मद्देनजर बसों में आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

  • बसों में न हैलोजन हेडलाइट, न फॉगलाइट

परिवहन निगम ने बसों में हैलोजन हेडलाइट और फॉग लाइट जांचने व दुरुस्त करने का आदेश तो जारी कर दिया है, लेकिन बसों के ड्राइवर व कंडक्टरों का कहना है कि बसों में केवल सामान्य हेडलाइट ही लगी हैं। फॉगलाइट भी नहीं हैं। अगर कहीं ज्यादा जरूरत महसूस होती है तो ड्राइवर-कंडक्टर अपनी जेब से पैसा खर्च कर यह इंतजाम करते हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img