03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल टूटा, पुलिस ने रोकी आवाजाही

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल गुरुवार सुबह ढह गया। आनन-फानन पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और आवाजाही बंद कराई। इस दौरान पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने ट्रैफिक वैकल्पिक मार्ग से चालू किया।

थाना रोड पर बना भोपालपानी पुल पहले से क्षतिग्रस्त था। आज उसका एक और हिस्सा नीचे गिर गया है। जिस कारण दोनों तरफ से आवजाही बंद कर दी गई। कोई जन हानि की सूचना नहीं है। इससे पहले देहरादून-थानो संपर्क मार्ग पर भोपालपानी पुल धंसाव को लेकर उठे विवाद के बीच मुख्य अभियंता (राष्ट्रीय राजमार्ग) ने जांच पूरी करने के साथ ही रिपोर्ट प्रमुख अभियंता को सौंप दी थी।

मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया था कि फिलहाल पुल किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है। तकनीकी विशेषज्ञों की जांच में पुल की दीवारें पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं। प्रमोद कुमार का यह भी कहना था कि जल्द ही धंसाव वाले इलाके की मरम्मत कर पुल पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।

  • उद्घाटन से पहले ही आ गई थी दरारें
मुख्य अभियंता का कहना था कि पुल की दीवारों को तोड़ने के साथ ही नए सिरे से बनाने या किसी भी प्रकार के अतिरिक्त निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिस तरीके से रेत-बजरी से लदे भारी-भरकम ट्रक रात दिन पुल से गुजर रहे हैं, उन परिस्थितियों में इस तरह का धंसाव हो जाना सामान्य प्रक्रिया है। खामियों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।

भोपालपानी पुल में पहले भी धंसाव हो गया था। अधिशासी अभियंता जितेंद्र त्रिपाठी की अगुवाई में इंजीनियरों ने पुल पर तत्काल बैरिकेडिंग करने के साथ ही एक तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। एहतियात के तौर पर पुलिस की तैनाती के साथ ही विभागीय अवर अभियंता की भी ड्यूटी लगाई थी।

प्रमुख अभियंता ने पुल का निरीक्षण कर मुख्य अभियंता से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की थी। 2018 में जॉलीग्रांट एयरपोर्ट को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर भोपालपानी में आठ करोड़ की लागत से बनाए गए पुल में उद्घाटन से पहले ही दरारें आ गईं थी।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img