03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

नेपाल के तरफ से पथराव,भारत में आक्रोश, विरोध में बाजार और अंतरराष्ट्रीय पुल किया बंद

Spread the love

एफएनएन, पिथौरागढ़ : धारचूला में काली नदी किनारे तटबंध निर्माण के दौरान नेपाल की तरफ से हुए विवाद को लेकर भारत में आक्रोश व्याप्त है।

 

रविवार को नेपाल की तरफ से पथराव, नेपाल पुलिस द्वारा पुल बंद करने, अनुरोध के बाद भी नहीं खोलने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग करने का मामला सामने आया था। इसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी।

 

  • अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया और धारचूला बाजार बंद रखा

वहीं घटना के विरोध में व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिया और धारचूला बाजार बंद रखा। अंतरराष्ट्रीय पुल बंद कर दिए जाने से नेपाल के लोग प्रभावित हो गए।

सुबह नेपाल से लोग स्थानीय उत्पाद बेचने, मजदूरी करने और खरीददारी के लिए भारत आते हैं। जबकि इस समय भारत से नेपाल जाने वालों की संख्या नहीं के बराबर रहती है।

 

  • सात बार नेपाल से पथराव किया जा चुका है

स्थिति को देखते हुए एसडीएम दिवेश शाशनी पुल के पास पहुंचे। जहां पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि तटबंध निर्माण कार्य के दौरान सात बार नेपाल से पथराव किया जा चुका है।

 

रविवार को पथराव के बाद नेपाल की तरफ से बिना सूचना के ही पुल बंद कर दिया। फंसे लोगों द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बाद भी पुल नहीं खुला।

 

जब पुल खुला तो नेपाल पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया। जिसमें भारतीय नागरिकों को चोट आयी। एसडीएम से इसके लिए नेपाल के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक पुल नहीं खोलने की चेतावनी दी। एसडीएम शाशनी द्वारा इस संबंध में नेपाल के दार्चुला प्रशासन के साथ बात करने का आश्वासन दिया।

 

उन्होंने बताया कि इस मामले में वार्ता के लिए नेपाल प्रशासन से बात हो चुकी है। प्रशासन इस संबंध में नेपाल प्रशासन से बात करने वाला है। इस दौरान उन्होंने पुल और बाजार खोलने को कहा।

 

  • 9 दिसंबर से आंदोलन की धमकी दी

एसडीएम के आश्वासन पर व्यापारियों ने पुल और बाजार खोला। साथ ही 8 दिसंबर तक कार्रवाई नहीं होने पर 9 दिसंबर से आंदोलन की धमकी दी। इसे लेकर व्‍यापारियों ने जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img