03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

ऋषिकेश में चलती ट्रेन के आगे कूदा ग्रामीण, मौत

एफएनएन,ऋषिकेश: ऋषिकेश हरिद्वार रेलवे ट्रैक पर श्यामपुर पुलिस चौकी के समीप योगा एक्सप्रेस अहमदाबाद से ऋषिकेश आ रही थी। इस ट्रेन के सामने कूदकर एक व्यक्ति ने जान दे दी। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।

 

सोमवार की दोपहर श्यामपुर पुलिस चौकी से कुछ आगे अहमदाबाद से ऋषिकेश आने वाली योगा एक्सप्रेस जैसे ही यहां पहुंची एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे कूद गया। रेल की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

 

  • रेल सेवा को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा

दुर्घटना के कारण रेल सेवा को कुछ देर के लिए यहां रोकना पड़ा। श्यामपुर पुलिस चौकी प्रभारी आदित्य सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान विनोद भट्ट (40 वर्ष) पुत्र सत्य प्रकाश निवासी भल्ला फार्म श्यामपुर ऋषिकेश के रूप में हुई है।

 

यह हलवाई का काम करता था। रेलवे पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची, जो घटना की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

Hot this week

Rudrapur में महिला श्रमिकों से भरी मैजिक गाड़ी में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur ऊधमसिंह नगर के दिनेशपुर क्षेत्र...

Topics

Rudraprayag में भीषण सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो; 4 लोगों की मौत, 6 घायल

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img