03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

स्मार्ट सिटी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 10 इलेक्ट्रिक बसों का किया शुभारंभ

Spread the love

एफएनएन,देहरादून :देहरादून स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से 10 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। ये बसें आइएसबीटी से मालदेवता व आइएसबीटी से सहसपुर रोड पर चलेंगी।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने टिकट लेकर घंटाघर तक बस में यात्रा भी की। स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून में पहले से ही किया जा रहा है। उन्होंने सीईओ स्मार्ट सिटी/जिलाधिकारी देहरादून सोनिका को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाये कि इन बसों के आने-जाने की समयावधि की आम जन को जानकारी हो।

 

  • 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत अब जो 30 इलेक्ट्रिक बसें संचालित की जा रही हैं। इससे देहरादून के विभिन्न यात्रा मार्गों पर जाने के लिए यात्रियों को काफी सुविधा होगी। यात्रियों को आवागमन के लिए सहज एवं सरल सुविधा मिलेगी।

 

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से पर्यावरण भी प्रदूषित नहीं होगा। ग्रीन एवं क्लीन सिटी के लिए भी इन बसों के संचालन से मदद मिलेगी। इलेक्ट्रिक बस के संचालन का मुख्य उद्देश्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देना है। इन बसों के संचालन से वायु एंव ध्वनि प्रदुषण कम होगा।

 

देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की दून कनैक्ट सेवा के अंतर्गत 20 बसों का संचालन देहरादून शहर के 04 मार्गों आइएसबीटी से राजपुर, आइएसबीटी से रायपुर- सेलाकुई, आइएसबीटी से सहस्त्रधारा व आइएसबीटी से एयरपोर्ट तक पहले से ही संचालन किया जा रहा है।

  • कुल 2 करोड़ 41 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ

इनमें अभी तक कुल 12.47 लाख यात्रियों द्वारा सफर किया जा चुका है तथा कुल 2 करोड़ 41 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पहले से चल रही बसों में यात्रियों की अधिक संख्या एवं स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों के द्वारा अतिरिक्त बसों की इस रूट पर मांग के दृष्टिगत स्थानीय जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए आइएसबीटी से रायपुर रूट को विस्तारित कर मालदेवता तथा आइएसबीटी से सेलाकुई रूट को विस्तारित कर सहसपुर तक नई बसों को संचालित किया जा रहा है ।

 

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक सविता कपूर, सुरेश गड़िया, सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका उपस्थित रहे।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img