03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के इस रहस्यमयी घर में ऐसा क्या …. बार-बार लगती है आग, एक माह से दहशत में हैं परिवार के लोग

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : हल्द्वानी का एक रहस्यमयी घर, जो बार बार सुलगने लगता है उसमें आग लग जाती है। परिवार के लोग 1 महीने से दहशत में हैं, पूरी पूरी रात सो नहीं पा रहे। यहां एक के बाद एक विचित्र घटनाएं सामने आ रही हैं। पूरे क्षेत्र में यह घर चर्चा बन गया है। आज कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत इस घर में पहुंचे और घर के लोगों से पूरी जानकारी जुटाई। हल्द्वानी के तल्ला गोरखपुर निवासी उमेश पांडे का मकान इन दिनों रहस्यमई आग के लिए पहेली बनी हुई है। घर में बिजली के कनेक्शन काटने के बावजूद भी घर में जगह जगह बार-बार आग लग रही है। पूरे मामले में विद्युत विभाग और जिला प्रशासन इस रहस्यमई लगने वाली आग की जांच में जुटा हुआ है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि 8 नवंबर को ग्रहण और भूकंप के बाद उनके बिजली के बोर्ड में अचानक आग लग गई आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने विद्युत विभाग को बुलाकर घर का कनेक्शन कटवा दिया लेकिन कनेक्शन कटने के बाद भी घर में लगे जगह-जगह लगे प्लास्टिक के बिजली के बोर्ड और तार फिर से अचानक जलने लगे। परिवार के सदस्यों का कहना है कि पिछले 20 दिनों में घर में जगह जगह आग लग रही है। बंद लोहे अलमारी और बंद बेड के अंदर रखे कपड़े के अलावा बेड पर रखे गद्दों में भी आग लग गई। पिछले 20 दिनों से आग लगने की करीब 20 घटनाएं हो गई है। यहां तक की बीते बुधवार को घर के बाहर रखे बिना विद्युत कनेक्शन कूलर में अचानक आग लग गई।

लगातार रुक रुक कर लग रही आग के बाद पूरा परिवार दहशत में है घर का पूरा सामान खाली कर बाहर को रख दिया है। परिवार के सभी सदस्य पूरी रात जागकर आग लगने की घटना की चौकीदारी कर रहे हैं परिवार का कहना है कि अचानक धुआं और जलने की बदबू आ रही है जिसके बाद परिवार के सदस्य दौड़कर आपको बुझा रहे हैं जिससे पूरा परिवार दहशत में है। इस मामले में विद्युत विभाग घर का विद्युत कनेक्शन काटकर घर में अर्थ भी लगवाया लेकिन अर्थ लगने के बाद भी फिर से अचानक घर में आग लग गई।

वहीं मौके पर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पूरे घर का स्थलीय निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से बात की जिसके बाद उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम को उनके द्वारा निर्देशित किया गया है कि घर में आग लगने के कारणों को तलाशा जाए यदि फिर भी पता नहीं चलेगा तो अन्य प्रकार की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img