03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गया वाहन, 4 लोग घायल, वाहन के ब्रेक हो गए थे फेल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : जिला मुख्यालय से बनलेख जा रहा एक वाहन चिड़ग गधेरे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना में चालक समेत छह लोग सवार थे। सभी को हल्की चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार चल रहा है। चालक के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण हादसा हो गया।

  • बागेश्वर से बनलेख जा रही थी जीप

शनिवार की सुबह लगभग नौ बजे बागेश्वर से सवारी लेकर जीप चालक बनलेख की ओर रवाना हुआ था। चिंड़ग के पास वाहन अनियंत्रित होकर डगमगाने लगी आैर एकाएक वाहन सड़क पर रपट गया। वाहन पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मचनी शुरू हो गई। आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकाला। अन्य वाहनों से चार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि चालक और एक अन्य को कम चोट होने के कारण चौंरा में उपचार के बाद छुट्टी दे दी।

  • हादसे में ये लोग हुए घायल

जिला अस्प्ताल में आए घायलों में 45 वर्ष की सरस्वती धपोला, 17 वर्ष की दिव्या धपोला, 24 वर्ष की प्रियंका और 34 साल के अमित सिंह शामिल थे। अन्य यात्री अपने गांव जा रहे थे, जबकि अमित हल्द्वानी निवासी है। वह एक मशीन को ठीक करने के लिए रीमा जा रहे थे। इधर, कोतवाली पुलिस ने बताया  कि घटना की जांच की जा रही है। चालक के अनुसार हादसे का कारण ब्रेक फेल बताया जा रहा है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

एफएनएन, राघव चड्ढा का बड़ा फैसला: राघव चड्ढा ने...

पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी का भाजपा पर तीखा बयान, राजनीतिक हलचल तेज

एफएनएन, पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी...

देहरादून में भाजपा महिला मोर्चा की जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन

एफएनएन, देहरादून : भाजपा महिला मोर्चा ने देहरादून के...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img