03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश में 109 गैरहाजिर डॉक्टरों की सेवाएं होंगी समाप्त, अंतिम नोटिस जारी करने की चल रही प्रक्रिया

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, विभाग में 109 डॉक्टर ऐसे हैं, जो लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। शासन अब इन डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सेवाएं समाप्त करेगा।

स्वास्थ्य विभाग के ढांचे में डॉक्टरों के 2856 पद स्वीकृत हैं। इसमें वर्तमान में 1924 पदों पर डॉक्टर तैनात हैं जबकि 588 पदों पर संविदा और बांडधारी डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं 13 जिलों में 109 डॉक्टर बिना अनुमति के अनुपस्थित चल रहे हैं। ये डॉक्टर निजी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं या अपना क्लीनिक चला रहे हैं।

विभाग की फाइलों में डॉक्टरों की तैनाती है। लेकिन अस्पतालों से नदारद हैं। अब सरकार की ओर से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर.राजेश कुमार ने कहा कि विभाग ने प्रदेश भर में कार्यरत डॉक्टरों का डाटा तैयार किया है। इसमें 109 डॉक्टर लंबे समय से अनुपस्थित हैं।

इन डॉक्टरों को अंतिम नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद उनकी सेवाएं समाप्त की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ज्यादा वेतन देने तैयार हैं। इसके अलावा संविदा के आधार पर भी डॉक्टरों की नियुक्ति की जा रही है।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img