03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पहले किया प्रेम विवाह, फिर जंगल ले जाकर पति ने की हत्या की कोशिश, युवती ने कार से कूदकर बचाई जान

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : पहले प्रेम विवाह किया और जब वह गर्भवती हुई तो उसे साथ रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उसका पति उसे जान से मारने के इरादे से स्वजनों के साथ उसे कार से जंगल ले गया। इसका पता चलते ही उसने चलती कार से कूदकर जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप जगतपुरा वार्ड नंबर छह निवासी युवती ने बताया कि मूलरूप से डूंगरा, भनोली अल्मोड़ा निवासी संजय सिंह बिष्ट पुत्र मोहन सिंह वर्तमान में जगतपुरा में रह रहा है। एक साल पहले संजय सिंह ने उससे मंदिर में प्रेम विवाह किया था । अब वह 9 माह के गर्भ से है और संजय सिंह उसे अपने साथ रखने से इंकार कर रहा है।

कारण पूछने पर बच्चा उसकी न होने की बात कह रहा है। आरोप है कि कुछ दिन पहले उसे जान से मारने के इरादे से संजय सिंह, उसका भाई दीपू बिष्ट और मां कार में बैठाकर जंगल की ओर ले गए। उसे शक हुआ तो उसने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप सुंदरम शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है, इसके बाद आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img