03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के कुष्ठ आश्रम में बुजुर्ग की डंडे से पीट पीटकर हत्या

Spread the love

एफ एन एन, हल्द्वानी : कुष्ठ रोग आश्रम हाथीखाल मोतीनगर में डंडे से पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। वारदात मंगलवार रात की है। पुलिस ने वारदात के बाद ही हत्यारे को पकड़ लिया है। शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। हत्या के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

ग्राम कुंडल ब्लॉक ओखलकांडा नैनीताल निवासी 60 वर्षीय नैन राम पुत्र स्वर्गीय लाल राम कुष्ठ आश्रम हाथीखाल मोतीनगर में पिछले कई सालों से रह रहे थे। इसी आश्रम में खटीमा का सिकंदर भी रहता था।पुलिस के अनुसार मंगलवार की शाम सिकंदर और नैन राम ने साथ में बैठकर शराबी पी।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो सिकंदर ने डंडा उठाकर नैन राम के सिर पर लगातार पांच छह बार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। शोरशराबा सुनकर आसपास के रोगी पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस नैनराम को डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि सिकंदर को वारदात के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img