03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार : पंजाब रोडवेज की बस में लूट का प्रयास, विरोध करने पर चालक पर रॉड से हमला

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : पंजाब रोडवेज की एक बस में चार बदमाशों ने कंडक्टर से नकदी छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हरिद्वार रोडवेज अड्डे पर पहुंचने से पहले ऋषिकुल क्षेत्र में रविवार आधी रात यह घटना सामने आई। लूट में नाकाम रहने पर बदमाश रोडवेज बस पर पथराव कर फरार हो गए। पुलिस सुबह तक घटना को वेरीफाई करने का दावा कर रही है।

  • बस में इक्का-दुक्का सवारिया ही मौजूद थी

पुलिस के मुताबिक, पंजाब रोडवेज की एक बस रविवार रात करीब 12:30 बजे देहरादून से चलकर हरिद्वार पहुंची और रोडवेज बस अड्डे से लगभग एक किलोमीटर पहले ऋषिकुल पुल के पास कुछ सवारियां उतारने के लिए रुकी। बस में इक्का-दुक्का सवारिया ही मौजूद थी। बताया गया कि उसी दौरान चार नकाबपोश बस में चढ़ गए और कंडक्टर महेंद्र के हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। कंडक्टर ने शोर मचाया तो चालक रमन ने बस रोककर विरोध किया।

  • बदमाश उतरकर बस पर पथराव करते हुए फरार 

चालक हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से भिड़ गया तब बदमाशों ने लोहे की रॉड से चालक के सिर पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। अफरा-तफरी मचने पर बदमाश उतरकर बस पर पथराव करते हुए फरार हो गए। चालक और परिचालक ने जिला अस्पताल पहुंचकर अपना मेडिकल कराते हुए पुलिस को सूचना दी।

चालक रमन कुमार ने बताया कि बस पंजाब के रूपनगर जिले में नगर डिपो की है और देहरादून से हरिद्वार होते हुए उसे पंजाब वापस जाना था। वही सुबह तक पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया बल्कि घटना को संदिग्ध मानते हुए क्रॉस चेक करने में जुटी हुई थी।

  • मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा

एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना को वेरीफाई किया जा रहा है। घटना सही पाई जाती है तो मुकदमा दर्ज कर बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img