03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘नेहरु, गांधी, पटेल और बोस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात’- : मल्लिकार्जुन खड़गे

Spread the love

एफएनएन, दिल्ली : मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह देश को झूठ और छल की राजनीति से बचाने के लिए काम करेंगे।

  • कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात’

पार्टी नेताओं को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा कि आज मेरे लिए भावुक पल है। एक मजदूर के बेटे, एक साधारण कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने आगे कहा कि मैंने 1969 में एक ब्लॉक कमेटी प्रमुख के रूप में यह यात्रा शुरू की थी, आज आप इसे इतनी ऊंचाइयों पर ले गए हैं। कांग्रेस की विरासत को आगे बढ़ाना मेरे लिए सौभाग्य और गौरव की बात है।

  • अध्यक्ष पद संभालने के बाद बोले खड़गे

खड़गे ने कहा कि महात्मा गांधी, नेहरू, सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल, मौलाना आजाद, बाबू जगजीवन राम, इंदिरा और राजीव गांधी के नेतृत्व वाली महान राजनीतिक पार्टी की जिम्मेदारी को संभालना मेरे लिए सौभाग्य और गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकर्ताओं की देखभाल करना मेरा परम कर्तव्य होगा।

  • हम इस देश के संविधान को बनाए रखेंगे- मल्लिकार्जुन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आगे कहते हैं कि हम साथ मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करेंगे, जो प्रत्येक नागरिक के लिए प्रबुद्ध, सशक्त और समान होगा। हम इस देश के संविधान को बनाए रखेंगे, सभी के अधिकारों का सम्मान करेंगे। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों को हराएंगे और महंगाई, बेरोजगारी और भूखमरी से लड़ेंगे।

  • खड़गे ने की सोनिया गांधी की तारीफ

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ की। खड़गे ने कहा कि सोनिया गांधी हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलती हैं। उन्होंने बलिदान की एक मिसाल कायम की है, राजनेताओं के इस युग में उनके जैसा कोई दूसरा व्यक्ति मिलना मुश्किल है।

  • हम महात्मा गांधी के सैनिक हैं- खड़गे

हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आगामी चुनावों के बारे में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि जनता इन राज्यों में बदलाव चाहती है। हमें इन चुनावों में अपनी पार्टी की ताकत दिखानी होगी। अगर हम सभी कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ काम करते हैं तो हम सफलता हासिल करेंगे। हम महात्मा गांधी के सैनिक हैं। हम किसी से नहीं डरते हैं।

  • भारत के संविधान पर आधारित है कांग्रेस की विचारधारा’

कांग्रेस के नए अध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में कांग्रेस पार्टी का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने आगे कहा कि यह कठिन समय है और कांग्रेस द्वारा स्थापित लोकतंत्र को बदलने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश झूठ और छल की राजनीति देख रहा है। कांग्रेस देश में व्याप्त झूठ और नफरत के घेरे को तोड़ देगी। कांग्रेस की विचारधारा भारत के संविधान पर आधारित है और देश के लोग इस पर विश्वास करते हैं।

  • भाजपा पर भी साधा निशाना

केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि एक नया भारत बनाने के लिए वे कांग्रेस मुक्त भारत चाहते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि जब तक कांग्रेस है, वे ऐसा नहीं कर सकते और हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार सो रही है और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर (आईटी) 24 घंटे काम कर रही है।

Hot this week

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kedarnath Badrinath में चढ़ावे की निगरानी बढ़ी, बीकेटीसी ने जारी किए सख्त निर्देश

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath Badrinath अयोध्या राम मंदिर में...

Topics

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...

Kaladhungi के गेबुआ में डंपर-बाइक की भिड़ंत, युवक की मौत, महिला गंभीर घायल

एफएनएन, कालाढूंगी : Kaladhungi हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img