03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : शासन ने किए नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों के तबादले, अब इन्हें दी गई जिम्मेदारी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : शासन ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों का तबादला कर दिया है। तबादला सूची में पिथौरागढ़, चंपावत, टनकपुर, नैनीताल, लालकुआं के अधिशासी अधिकारियों का नाम भी शामिल है। उप सचिव प्रदीप कुमार शुक्ल की ओर से जारी तबादला सूची के अनुसार चंपावत नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा का तबादला नगर पालिका परिषद लक्सर के लिए हुआ है। उनके स्थान पर नैनीताल के अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा को चंपावत भेजा गया है।

  • टनकपुर, लालकुआं, नैनीताल में इन्हें जिम्मेदारी

टनकपुर के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह का तबादला नगर पंचायत लालकुआं के लिए हुआ है। जबकि उनके स्थान पर नगर पंचायत गरूड़ के अधिशासी अधिकारी भूपेंद्र प्रकाश जोशी को टनकपुर भेजा गया है। वहीं, लालकुआं की ईओ रही पूजा को नैनीताल पालिका का ईओ बनाया गया है। इसके अलावा पिथौरागढ़ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का भी स्थानांतरण हो गया। यहां तैनात रहे दीपक गोस्वामी को रुद्रपुर नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त के पद पर भेजा गया है।

  • इनका भी तबादला
  • रानीखेत, चिनियानौला के प्रभारी अधिशासी अधिकारी जगदीश चंद्रा का गदरपुर प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर।
  • गदरपुर के अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार सक्सेना का रानीखेत, चिनियानौला
  • काशीपुर के सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल का तबादला नैनीताल
  • रुद्रपुर के प्रभारी सहायक नगर अधिकारी राजदेव जायसी का तबादला पिथौरागढ़ प्रभारी अधिशासी अधिकारी के पद पर।
  • पूर्व में जारी हुई थी 74 अधिशासी अधिकािरियों की तबादला सूची

डेढ़ माह पूर्व जारी स्थानांतरण लिस्ट में 74 अधिशासी अधिकािरियों के नाम शामिल थे। सूची को लेकर हुए विवाद के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर रोक लगा दी थी। बीते रोज इस सूची में संशोधन के बाद स्थानांतरण की नई सूची जारी कर दी गई। नई सूची में यह संख्या आधी कर दी गई है। पूर्व सूची में भूपेंद्र जोशी को चंपावत भेजा गया था लेकिन संशोधित सूची में उन्हें टनकपुर भेज दिया गया है।

Hot this week

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img