03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा में विसर्जित की स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां

Spread the love

एफएनएन,  हरिद्वार : समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार आज 17 अक्टूबर को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं। इस दौरान हरिद्वार में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। अस्थि विसर्जन के लिए अखिलेश यादव पत्‍नी डिंपल यादव और तीनों बच्‍चों के साथ हरिद्वार पहुंचे हैं। हरिद्वार के नामामि गंगे घाट पर अस्थि विसर्जन का पूजन और कर्मकांड शुरू किया गया और उसके बाद विधिविधान के साथ स्‍व. मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया।

  • प्राइवेट विमान से अखिलेश यादव पहुंचे जौलीग्रांट

इससे पहले अखिलेश यादव मुलायम सिंह यादव के अस्थि कलश के साथ परिवार सहित जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। अखिलेश यादव परिवार के सदस्यों के साथ सुबह सैफई हवाई पट्टी से निजी विमान के जरिए देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे और यहां से सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हुए।

देहरादून एयरपोर्ट पर सपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। अस्थियों के विसर्जन के बाद में देर शाम अखिलेश यादव और परिवार के सभी सदस्य सैफई लौट जाएंगे।

  • नमामि गंगे घाट पर गंगा में विसर्जित की  अस्थियां

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के स्थल में दोबारा बदलाव किया गया। विसर्जन नमामि गंगे घाट पर किया गया। पहले इसे वीआइपी घाट, फिर हरकी पैड़ी पर किए जाने की सूचना दी गई थी। पर नहर बंदी के कारण वीआइपी घाट व हरकी पैड़ी पर गंगाजल न होने से अब इसे गंगा की मुख्यधारा नमामि गंगे घाट पर किया गया।

अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद भी पहुंचे हैं। मुलायम सिंह यादव के भाई रामगोपाल यादव और सूर्यकांत धस्माना भी हरिद्वार पहुंचे हैं।

  • ये परिवार के सदस्‍य पहुंचे हरिद्वार

अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी, बच्‍चे, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, उनके बेटे आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, अनुराग यादव, पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल यादव, उनकी पत्नी प्रेमलता यादव समेत परिवार के सदस्‍य पहुंचे हैं।

  • पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए

हरिद्वार के तीर्थ पुरोहितों ने अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां कर ली हैं। बताया गया है कि उनके परिवार के 15 लोग हरिद्वार पहुंच रहे हैं। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि नेताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए लोग यहां पहुंच सकते हैं। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने पूरे इंतजाम किए हुए हैं।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img