03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

दूसरी महिला के प्‍यार में पति के सिर पर चढ़ा खून, अपनी गर्भवती पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, लक्सर : हरिद्वार जिले के लक्‍सर में एक पति के सिर पर दूसरी महिला का प्‍यार इस कदर चढ़ गया कि उसने अपनी गर्भवती पत्‍नी को मौत के घाट उतार दिया। इसे लेकर हुए विवाद के चलते युवक ने गला घोट कर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। मृतका ह माह की गर्भवती थी। बताया गया कि युवक का किसी अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते पति पत्नी के बीच विवाद बना हुआ था।

  • रविंद्र का अन्य महिला के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर रायघटी गांव निवासी रविंद्र की शादी ढाई वर्ष पूर्व वर्ष 2020 में खानपुर थाना क्षेत्र के कलसिया गांव निवासी काजल के साथ हुई थी। शादी के बाद काजल ने एक बेटे को जन्म दिया। बताया गया कि काजल के पति रविंद्र का एक अन्य महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसका काजल द्वारा विरोध किया जा रहा था।

  • बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ने की बात कही

इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार की रात भी पति पत्नी के बीच इसे लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसके चलते रविंद्र ने पत्नी काजल का गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा स्वजनों को बताया कि काजल की बैड से गिरकर तबीयत बिगड़ गई है। जिस पर स्वजन उसे चिकित्सक के पास ले गए।

  • मृतका के स्वजनों ने हत्या का आरोप लगाया

यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतका के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने मृतका के गले पर गहरे निशान की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जानकारी ली। मृतका के स्वजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।

  • मृतका के गले पर गहरे निशान मिले

कोतवाल यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मृतका के गले पर गहरे निशान मिले हैं। जिससे प्रथम दृष्टया लगता है कि गला घोट कर उसकी हत्या की गई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

Kedarnath Fake Video Case: चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो डालने पर FIR, प्रशासन का सख्त एक्शन

एफएनएन, केदारनाथ : Kedarnath Fake Video चारधाम यात्रा के दौरान...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

Topics

संत मंगलपुरी की मुस्कान बी हाईस्कूल में 91.16% अंक लेकर बनीं मीरगंज टॉपर

उप प्रबंधक बाबा अरविन्द गिरी, प्रधानाचार्य सोनू गुप्ता ने...

चंद्रप्रकाश मेमोरियल धन्तिया की मुस्कान (90.83%) ने इलाके भर में बजाया कामयाबी का डंका, बटोरी वाहवाही

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, फतेहगंज पश्चिमी-बरेली। चन्द्र प्रकाश मेमोरियल इण्टर...

केएसजी इंटर कॉलेज मीरगंज: हाईस्कूल में अनमता (90%), इंटर में मो. समद खान (88%) रहे कॉलेज टॉपर

फ्रंट न्यूज नेटवर्क, मीरगंज-बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img