03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

बारिश के बीच भूकंप के झटकों से कांपी उत्‍तराखंड की धरती, पिथौरागगढ़ और बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी : कुमाऊं में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के ये झटके पिथौरागगढ़ और बागेश्वर जिले में महसूस किए गए। भूकंप आते ही लोग दहशत में आ गए और बारिश के बीच ही घरों से बाहर निकल अाए। हालांकि इससे किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।

  • पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में आया भूकंप

पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी क्षेत्र में भूकंप आया है। 3 बजकर 47 मिनट के आसपास भूकंप का झटका महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 3.9 मेग्नीट्यूड रही। गहराई 10 किमी थी। भूकंप अभी तक नुकसान की सूचना नही है। भूकंप के केंद्र का भी पता नहीं चल सका है।

  • बागेश्वर में भी भूकंप

बागेश्वर जनपद भी भूकंप के झटके महसूस किए गए है। तहसीलों से मिली सूचना के अनुसार अभी किसी प्रकार के नुकसान की सूचना प्राप्त नही है। जब भूकंप आया तो बारिश हाे रही थी। इससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए।

  • बारिश के बीच भूकंप से दहशत

कुमाऊं में अभी बारिश हो रही है, जो तीन दिनों से जारी है। ऐसे में भूकंप के आने से लोग भयभीत है। लोगों के मन में डर बैठ गया कि कहीं काेई भारी आपदा न आ जाए। हालांकि अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।

  • फोन पर लेते रहे जानकारी

भूकंप आने पर लोग डर गए और फोन कर एक- दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। हालांकि इसकी तीव्रता कम थी, जि कारण कुछ लोगों का इसका आभास तक नहीं हो पाया।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img