03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री जी, अस्पतालों का बुरा हाल-कुछ तो करो उपचार

Spread the love
  • नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हरदेश ने बुधपार्क में किया धरना-प्रदर्शन
बुद्ध पार्क मैं प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं के खिलाफ धरना देती नेता प्रतिपक्ष।

एफएनएन, हल्द्वानी : जो विभाग खुद मुख्यमंत्री के पास हो, भला उसका ऐसा हश्र, तौबा-तौबा। यह कहना है नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का। वह आज यहां बुध पार्क में आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का बुरा हाल है। कोरोना महामारी के बावजूद कोविड-19 अस्पतालो में लोगों की सुनवाई नहीं हो रही है। दवाओं की तो बात ही छोड़िए, डॉक्टर तक मरीजों को देखने नहीं पहुंच रहे हैं। यहां तक कि उनके खाने और नाश्ते तक की व्यवस्था का पता नहीं है। इन लोगों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। ऐसी तमाम शिकायतें उनको मिली है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि अस्पतालों में कोरोना से लड़ाई के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है। डॉक्टरों की अनुपलब्धता है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री विभाग नहीं चला पा रहे हैं तो अपने पद से इस्तीफा दे दें। इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया की कोरोना महामारी को सरकार ने पर्व के रूप में इस्तेमाल किया है। मनमाने बिल डाले जा रहे हैं। भ्रष्टाचार की बू आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी का सपना हल्द्वानी का मेडिकल कॉलेज मजाक बनकर रह गया है। यहां न तो सफाई कर्मचारियों की व्यवस्था है और न ही साफ सफाई हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त न की गई तो कांग्रेश बड़ा आंदोलन करेंगी।

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img