03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष में भाजपा नेता चुघ ने स्कूली बच्चों को पठन-पाठन सामग्री उपलब्ध कराई

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के उपलक्ष में आज वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने मुखर्जी नगर जगतपुरा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को  पठन-पाठन कार्य में सहायक लेखन सामग्री वितरित की। साथ ही विद्यालय के छात्र छात्राओं को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए तीन पंखे भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि वह सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं।

इससे पूर्व कई विद्यालयों में छात्र छात्राओं को सहायता उपलब्ध करा चुके हैं। श्री चुघ ने कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस है। इस शुभ अवसर पर बच्चों को लेखन सामग्री प्रदान करने में बेहद सुखद अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा धामी ने वर्ष 2003 में राज्य के बेरोजगारो के हितों के लिए निरंतर संघर्ष किया। यहां सिडकुल स्थापना के पश्चात फैक्ट्रियों में स्थानीय शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए निरंतर सरकार पर दबाव बनाते रहे। जिसके परिणाम स्वरूप स्थानीय बेरोजगारों को उद्योगों में तीस प्रतिशत आरक्षण की स्वीकृति मिल सकी।

चुघ ने कहा कि धामी के प्रयासों से ही आज प्रदेश के हजारों युवा उद्योगों में कार्य कर रहे हैं। चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कल 17 सितंबर के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस है । भाजपा द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। चुघ ने कहा कि विद्यालय में दो कक्षा कक्षों के निर्माण एवं रसोई घर के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग एवं स्वयं मुख्यमंत्री से मिलकर वार्ता करेंगे। कार्यक्रम के दौरान चुघ ने समस्त छात्र छात्राओं को लेखन सामग्री एवं विद्यालय को तीन पंखे भेंट किए। इससे पूर्व विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य राजबाला मदान एवं वार्ड पार्षद बलाई विश्वास ने उनका स्वागत किया ।

इस मौके पर राधेश शर्मा, पार्षद बलाई विश्वास, अक्षय बाबा, संजीव अरोरा, अमित गौड़, दीपक, हरेंद्र अधिकारी, नरेंद्र मंडल, हरिचंद साना, अशोक विश्वास, निरापद सरदार, चंदन , प्रफुल्ल मंडल, रंजना, कल्पना गाईन, शंकरी हालदार,रीता मंडल, नमिता मंडल,विद्यालय सहायक अध्यापिका अनीता पंत, भोजन माता दीपिका मंडल, लतिका, पूर्णिमा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img