03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पुलिस ने पकड़ी कच्ची शराब बनाने की भट्टी, महिला गिरफ्तार, अब तक 12 ग्रामीणों की हो चुकी मौत

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : पथरी में कच्ची शराब पीने से अब तक 12 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। इसके बाद भी कच्ची शराब का धंधा करने वाले बाज नहीं आ रहे। भगवानपुर थाना पुलिस ने लाम ग्रंट गांव के जंगल में छापा मारकर एक शराब की भट्टी पकड़ी है। वहां से पुलिस ने तैयार कच्ची शराब के अलावा लहान और उपकरण बरामद किए हैं। भट्टी चला रही एक महिला को मौके से गिरफ्तार किया गया है। हालांकि एक आरोपित मौके से फरार होने में सफल हो गया।

  • पंचायत चुनाव में मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब बड़ा हथियार

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शराब की मांग काफी बढ़ चुकी है। पंचायत चुनाव के कुछ प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए शराब को बड़ा हथियार मान रहे हैं। इसी के चलते वह अन्य राज्यों से देसी शराब मंगवा रहे हैं। साथ ही कच्ची शराब भी बनवा रहे हैं।

भगवानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र के लाम ग्रंट गांव के जंगल में कुछ लोग कच्ची शराब की भट्टी बनाकर शराब निकालने का काम कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस को मौके से कच्ची शराब भट्टी मिली है। साथ ही करीब 5 लीटर कच्ची शराब और लाहन भी बरामद किया है।

  • एक आरोपित पुलिस को देखकर खेतों की ओर भागा

पुलिस ने मौके से रुकमणी नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि शराब बनाने का काम कर रहा एक आरोपित पुलिस को देखकर खेतों की ओर भाग गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। पुलिस ने मौके से गैस सिलेंडर, ड्रम, पाइप, कंस्तर आदि सामान बरामद किया है।

भगवानपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि शराब के अवैध कारोबार पर क्षेत्र में पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए पुलिस दिन-रात गश्त कर रही है। कच्ची शराब व अवैध शराब का धंधा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उनकी ओर से लगातार अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया हुआ है। बता दें कि पथरी थाना क्षेत्र में कच्ची शराब पीने से 12 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है जबकि कई की हालत अब भी नाजुक बनी है।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img