03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल का 44 घंटे बाद पता चला, प्रशासन ने ली राहत की सांस

एफएनएन, चंपावत : लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल का 44 घंटे बाद पता चल गया है। उन्होंने डीएम को फोन कर इसकी जानकारी दी। कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते चले गए थे। वह जल्द वापस लौट आएंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी पुष्टि की है। रविवार 11 सितंबर को डिप्टेश्वर मंदिर के पास किराना की दुकान पर सामान लेने के आए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चला था। दोपहर दो बजे उनकी अंतिम लोकेशन चंपावत में मिली थी। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसडीएम के मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है

एसडीएम सदर अनिल चन्याल रविवार को करीब 11 बजे छतार के पास स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने सरकारी वाहन से स्वयं चलाकर आए थे। शनिवार को उन्होंने अपने सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी और उनसे कहा था कि जब कॉल करूंगा तब आना। सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब कुक उनके आवास पर पहुंचा तो गेट बंद था। कमरे में उन्होंने सरकारी मोबाइल फोन को आपदा में जमा करने की बात लिख कर पत्र कमरे में छोड़ गए हैं।

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अभी एसडीएम का फोन आया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से परेशान होकर यहां से जाने की बात की है। वह जल्द वापस लौटेंगे। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभी एसडीएम से उनकी बात हुई है। उन्होंने एक दो दिन में वापस आने के लिए कहा है। स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। वहीं सूत्रों का कहना है उनकी वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश में है। हालांकि पुलिस प्रशासन उनकी लोकेशन बताने से मना कर रहा है। बहरहाल एसडीएम के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

 

Hot this week

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Tehri में 1.22 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एक्टिवा स्कूटर जब्त

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड में नशे की तस्करी...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

Piran Kaliyar के गेस्ट हाउस में यूट्यूबर आतिफ का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

एफएनएन, हरिद्वार : Piran Kaliyar उत्तराखंड के पिरान कलियर...

Rishikesh Badrinath हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैक्सी खाई में गिरी; दो की मौत, तीन घायल

एफएनएन, टिहरी : Rishikesh Badrinath उत्तराखंड में सड़क हादसों...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...

Haridwar : पत्नी को दूसरे युवक के साथ देख पति ने किया हमला, ससुर के खिलाफ भी FIR दर्ज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर...

अंकिता भंडारी के माता-पिता को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Imran Khan को मुंबई पुलिस का नोटिस, 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का आदेश

एफएनएन, मुंबई : Imran Khan बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img