03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून के कालसी में खाई में गिरी कार, हिमाचल प्रदेश के तीन लोगों की हुई मौत

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : देहरादून जिले के कालसी ब्‍लाक क्षेत्र इच्छाडी बांध से करीब छह किमी आगे त्यूणी की ओर एक हिमाचल प्रदेश नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से टोंस नदी के किनारे गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मरने वाले हिमाचल प्रदेश के हैं। बताया जा रहा है ये लोग बीती रात को विकासनगर (देहरादून) से हिमाचल प्रदेश को जा रहे थे। वहीं, दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

  • टोंस नदी के किनारे गिरी गाड़ी

आज गुरुवार को एक कार इच्छाड़ी बांध से करीब छह किमी आगे त्यूणी की ओर सड़क से दुर्घटना ग्रस्त होकर टोंस नदी के किनारे गिर गई। इस सूचना पर तत्काल थाना कालसी पुलिस मय रेस्क्यू उपकरण के मौके पर रवाना हुए।

  • हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

एसडीआरएफ और पुलिस टीम करीब 400 मीटर गहरी खाई में दुर्घटना ग्रस्त वाहन के पास पहुंची। यहां देखा कि लाल रंग की एक ब्रेजा कार (एचपी 08 ए 3768) दुर्घटनाग्रस्‍त हो रखी है। दो लोग कार के पास और एक कार के अंदर मृत पड़े थे।

मृतकों के नाम
1- दिलशाद ( 24 वर्ष) पुत्र इब्राहिम निवासी नेरवा हिमाचल प्रदेश।
2- रमिश रांता ( 34 वर्ष) पुत्र रामानंद निवासी कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल प्रदेश।
3- विक्रम ( 31 वर्ष ) पुत्र रमेश निवासी कोटी सराय तहसील नेरवा हिमाचल प्रदेश।
विकासनगर से जा रहे थे हिमाचल
जांच से जानकारी मिली कि वाहन में तीन व्यक्ति ही सवार थे। यह बुधवार की रात में विकासनगर से सामान लेकर हिमाचल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई।

  • दुर्घटना के कारणों का नहीं चला पता

इस स्थान के आस पास कोई रिहायशी स्थान भी नहीं था। दुर्घटना के कारण की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। मृतकों की शिनाख्त हो गई है। राजस्व पुलिस की ओर से पंचनामा की कार्रवाई कराई जा रही है।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img