03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : निगमों-निकायों के 45 हजार कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने निगम और निकायों के प्रदेश के 45 हजार से ज्यादा कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गए। पिछले दिनों राज्य कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की सौगात मिली थी, लेकिन निगमों-निकायों में महंगाई भत्ते का मामला उनके बोर्ड के फैसले पर निर्भर किया गया था।

बृहस्पतिवार को सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। सभी कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से तीन प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। पांचवें वेतनमान, छठें वेतनमान और सातवें वेतनमान आहरित करने वाले कर्मचारियों के लिए शासन ने अलग-अलग आदेश जारी किया है। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गोसांई, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार सहित कई संगठन पदाधिकारियों ने इसके लिए सरकार का आभार जताया।

  • जल निगम के पेंशनरों को पुनरीक्षित महंगाई भत्ता

सरकार ने जल निगम के पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों को पुनरीक्षित महंगाई भत्ता मिलेगा। सचिव डॉ. पंकज पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इसके तहत इन सभी को भी 31 के बजाए 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एक जनवरी 2022 से दिया जाएगा। साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि निगम की ओर से यह पुनरीक्षित महंगाई भत्ता निगम बोर्ड बैठक में पास कराने के बाद देय होगा।

Hot this week

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img