03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : पहाड़ों में बनेगी टनल पार्किंग, भूस्खलन से भी होगा बचाव

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने पहाड़ों में पार्किंग की विकट समस्या को दूर करने के लिए छोटी भूमिगत सुरंगों का निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार देर शाम मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गयी।

राज्य के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह सन्धु ने बताया कि प्रस्तावित भूमिगत सुरंगें पहाडों में पार्किंग स्थल का काम करेंगी ।उन्होंने बताया कि इन सुरंगों के निर्माण कार्य के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड, टिहरी हाइड्रो पॉवर लिमिटेड तथा उत्तराखंड जलविघुत निगम लिमिटेड को चुना गया है। सुरंगों के निर्माण से पहले उनका भूगर्भीय सर्वेंक्षण कराया जाएगा ।

एक अन्य प्रमुख फैसले में मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की स्थापना को भी मंजूरी दी । देश में अपनी तरह का यह पहला संस्थान होगा जो इस संवेदनशील राज्य में भूस्खलन को रोकने तथा उसके उपचार के लिए कार्य करेगा । मंत्रिमंडल ने देहरादून-मसूरी रज्जुमार्ग परियोजना के टर्मिनल की उंचाई बढ़ाने में छूट के प्रस्ताव पर भी अपनी मुहर लगा दी । यह परियोजना उंचाई के संबंध में अस्पष्टता के कारण 2019 से रूकी पड़ी थी ।

उधम सिंह नगर जिले में किच्छा के निकट एम्स के सैटेलाइट सेंटर की स्थापना के लिए केंद्र को 100 एकड भूमि निशुल्क देने का भी मंत्रिमंडल ने फैसला किया । इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने प्रदेश में अपने टॉवर स्थापित करने वाली मोबाइल कं पनियों पर शुल्क लगाने का फैसला भी किया ।

 

Hot this week

Rahul Gandhi के कार्यक्रम के बाद सियासत तेज, कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए आरोप

एफएनएन, देहरादून : Rahul Gandhi देहरादून में 17 जुलाई को...

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Dineshpur में झाड़ियों के बीच मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

Jantar Mantar 20 जुलाई के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

एफएनएन, नई दिल्ली : प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार 20 जुलाई...

Dehradun-ऋषिकेश सड़क परियोजना में पेड़ों की कटाई पर लगी रोक

एफएनएन, देहरादून : Dehradun भनियावाला से ऋषिकेश के बीच...

Mosques लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Mosques से लाउडस्पीकर हटाने की प्रशासनिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img