03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पीएम के एजेंडे पर तेजी से होगा अमल, हर 15 दिन में होगी समीक्षा

एफएनएन, देहरादून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली 13 केंद्रीय योजनाओं पर तेजी से अमल के लिए राज्य सरकार हर 15 दिन में समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुताबिक, वह स्वयं एक-एक विभाग से प्रगति का ब्योरा लेंगे।

मुख्यमंत्री नई दिल्ली प्रवास से लौटे हैं। वहां प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में भाजपा शासित मुख्यमंत्रियों व उप मुख्यमंत्रियों को विकास के एजेंडे पर दिशा-निर्देश दिए गए। दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री धामी का कहना है कि 13 सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजनाओं पर राज्य सरकार पहले से ही पूरी सक्रियता के साथ काम कर रही है। इन योजनाओं पर तेजी से काम हो, इसके लिए समीक्षा और निगरानी तंत्र को और चुस्त बनाया जाएगा।

बैठक में राज्यों के लिए विकास का जो एजेंडा तय हुआ है, उसे राज्य के सभी विभागों को सर्कुलेट किया जाएगा। इसमें 13 सूत्रीय योजनाओं के अलावा 28 केंद्र पोषित योजनाएं और आजादी के अमृत महोत्सव के तहत अमृत सरोवर कार्यक्रम भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम की बैठक में तय विकास के एजेंडे पर विभागीय प्रगति की नियमित समीक्षा होगी। हर 15 दिन में विभागीय स्तर पर समीक्षा के साथ इनकी मॉनिटरिंग की जाएगी। वह स्वयं इनकी प्रगति रिपोर्ट देखेंगे।

  • तीन साल और 10 साल का रोडमैप

मुख्यमंत्री का कहना है कि  2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रत्येक विभाग से अगले तीन साल के विकास का रोडमैप मांगा गया है। विभागों को अगले 10 साल का रोडमैप भी बनाने को कहा गया है। 2030 के इस रोडमैप को लेकर सरकार आगे बढ़ेगी।

  • अक्तूबर में फिर लेंगे पीएम बैठक

प्रधानमंत्री की अगली बैठक अक्तूबर में होगी। इस बैठक से पहले राज्य सरकार को सभी 13 सूत्रीय योजनाओं में प्रगति बढ़ानी होगी। इसके लिए जल्द ही विभागों को दिशा-निर्देश जारी होंगे।

  • ये हैं 13 सूत्रीय योजनाएं

प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन एंड अमृत, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना।

Hot this week

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Topics

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...

Mizoram में UKNA के कमांडर-इन-चीफ थांगखोमांग हाओकिप गिरफ्तार

एफएनएन , तेजपुर/आइजोल : मिजोरम की राजधानी आइजोल में...

Mohbewala में गर्ल्स हॉस्टल में घुसा ईंटों से लदा ट्रक, बाल-बाल बची छात्राएं

एफएनएन, देहरादून : क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के मोहब्बेवाला में...

Dehradun की सड़कों पर सीमेंट की ईंटों का पैचवर्क, राहत या बढ़ी परेशानी?

एफएनएन, देहरादून : मानसून के दौरान हुई लगातार बारिश...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img