03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 जेई बहाल, लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने दिए निर्देश

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर जूनियर इंजीनियरों को बहाल किया गया है।   लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे।

विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल कर दी गई है।

इसके अलावा संविदा पर रखे गए अन्य 90 जूनियर इंजीनियरों की बहाली के लिए प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा गया है। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने हटाए गए जूनियर इंजीनियरों की बहाली पर खुशी जताते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।

मंत्री ने कहा कि सीएम ने इनकी बात को सुना और उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया। उन्होंने कहा कि बहाल हुए संविदा कर्मियों को 8-10 वर्षों की सेवा का अनुभव है। पहाड़ों में जगह-जगह सड़कें बाधित हो रही हैं ऐसे में इनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img