03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

राहुल की ईडी के समक्ष पेशी के दौरान कांग्रेस नेताओं का विरोध-प्रदर्शन लोकतंत्र के खिलाफ : मिगलानी

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने बीते दिवस ईडी के समक्ष राहुल गांधी की पेशी के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा किये गये विरोध प्रदर्शन को लोकतंत्र का अपमान करार दिया हैं। मीडिया को जारी बयान में मिगलानी ने कहा कि कांग्रेस झूठ को सच साबित करने के लिए जांच एजेंसी पर खुलेआम दबाव डालने का काम कर रही है। भ्रष्टाचार के समर्थन में किये गये इस विरोध प्रदर्शन का उद्देश्य सिर्फ गांधी परिवार के पास भ्रष्ट तरीके से जमा किये गये करोड़ों के काले धन को बचाना है।

जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस वीर सावरकर जैसे महान क्रांतिकारी का भी अपमान करने पर तुली है। कांग्रेस ने वीर सावरकर के साथ देश के अन्य क्रांतिकारियों के भी अपमान किया है। कांग्रेस की हकीकत को जनता पहचान चुकी है। यही कारण है कि आज महान क्रांतिकारी वीर सावरकर के आदर्शों पर चलने वाली भाजपा को जनता को जनता उचाईयो पर ले जा रही है और वीर सावरकर को अपमानित करने वाली कांग्रेस का पूरे देश मे सफाया हो रहा है।

मिगलानी ने कहा कि कांग्रेस का घोटालों का लम्बा इतिहास रहा है। आज जब भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर लगातार चोट कर रही है तो कांग्रेस लोकतंत्र पर ही सवाल उठाने लगी हैं। श्री मिगलानी ने कहा कानून से उपर कोई नहीं है। भ्रष्टाचार के मामले में राहुल गांधी को जांच एजेंसी ने तबल किया था, कांग्रेस का भ्रष्टाचार बेनकाब होता देख कांग्रेस ने जांच एजेंसी पर दबाव डालने के लिए सुनियोजित होकर मार्च निकालकर साबित कर दिया है कि वह भ्रष्टाचार में आंकठ डूबी थी। इसी लिए आज भ्रष्टाचार पकड़ में आने पर कांग्रेसी छटपटा रहे हैं।

मिगलानी ने कहा कांग्रेस के पापों का घड़ा फूट चुका है इसी लिए पार्टी अब पूरे देश में रसातल की ओर जा रही है। उन्होंने कहा कि ईडी के समक्ष राहुल गांधी के पेशी के दौरान कल कांग्रेस का जो प्रदर्शन था उसके पीछे राहुल गांधी की दूसरी मंशा यह भी थी कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहते हैं। यह विरोध प्रदर्शन उनकी तरफ से एक तरह से पार्टी के भीतर शक्ति प्रदर्शन भी था। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। भ्रष्टाचारियों पर सख्ती से नकेल कसी जा रही है। भ्रष्टाचारी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो वो भाजपा सरकार में बच नहीं पायेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दबाव बनाने की राजनीति उसे बचा नहीं पायेगी।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img