03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मां ने नहीं दिलाया मोबाइल, तो बेटे ने साड़ी से गला घोंटकर मार डाला

एफएनएन,कर्नाटक: में पुलिस ने शनिवार को एक 26 वर्षीय शख्स को मोबाइल फोन नहीं खरीदने पर अपनी मां की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मायलासांद्रा के लुकास लेआउट के रहने वाले दीपक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दीपक ने 1 जून को कथित तौर पर अपनी मां फातिमा मैरी (50) की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आरोपी की बहन जायस मैरी ने अपनी मां के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई

  • सब्जी बेचकर परिवार का गुजारा करती थी फातिम मैरी

फातिमा मैरी सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करती थीं. वह हमेशा की तरह उस दिन भी सब्जी बेचने के लिए खेत में गईं थी। जायस मैरी ने अपने भाई दीपक को मां को खेत से वापस लाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि कुछ समय बाद दीपक ने अपने पिता आरोग्यस्वामी को फोन किया और बताया कि मां सड़क के किनारे गिर गई हैं। हालांकि, दीपक ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की हत्या की है।

  • मोबाइल फोन नहीं खरीदने पर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, दीपक ने पूछताछ में बताया कि मां से मिलने के बाद उसने मांग की थी कि वह उसके लिए एक मोबाइल फोन खरीद दें। लेकिन मां के पास पैसे नहीं थे। इसलिए उसने कहा कि उसके पास मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं, जिस पर आरोपित गुस्सा हो गया और मां का साड़ी से गला घोंट दिया। मां की हत्या करने के बाद आरोपी उससे 700 रुपये लेकर मौके से फरार हो गया।

  • आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फरार दीपक की तलाश में जुट गई। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। जब दीपक से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि मोबाइल खरीदने के लिए पैसे नहीं देने पर उसने मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Hot this week

Panipat में नकली कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री का भंडाफोड़, 41 हजार बोतलें बरामद

एफएनएन, पानीपत : Panipat बाजार में बिकने वाली नामी...

Ankita Bhandari की मां सोनी देवी को मिली जान से मारने की धमकी, IG ने SSP को दिए जांच के आदेश

एफएनएन, देहरादून : Ankita Bhandari उत्तराखंड के चर्चित अंकिता...

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Topics

Almora के कसार देवी होमस्टे में दिल्ली के पर्यटक की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव

एफएनएन, अल्मोड़ा : Almora उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल...

Mother की अर्थी को कंधा देकर भावुक हुए CM योगी आदित्यनाथ

एफएनएन, पौड़ी गढ़वाल : Mother उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री...

Dineshpur में दो युवकों पर धारदार हथियारों से हमला

एफएनएन, रुद्रपुर : Dineshpur ऊधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img