03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चुनाव प्रचार को धार देने पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम धामी के समर्थन में टनकपुर में रोड शो

Spread the love

एफएनएन, चंपावत : चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रचार गरमाने के लिए शनिवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं। धामी के समर्थन में प्रचार के दौरान वह एक जनसभा भी करेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने टनकपुर में सीएम धामी के लिए रोड शो किया।

योगी के दौरे से प्रचार में जुटी रहे भाजपाई उत्साहित है। पार्टी का कहना कि योगी के दौरे के बाद प्रचंड जीत पर मुहर लगेगी। प्रचार के आखिरी दौर में मुख्यमंत्री धामी ने भी समर में मोर्चा संभाल लिया है। भाजपा के सभी पदाधिकारियों, सरकार के कई मंत्रियों और प्रमुख नेताओं ने चंपावत में डेरा जमा रखा है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, प्रचार जोर पकड़ रहा है। स्टार प्रचारक के तौर पर शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी चंपावत पहुंचेंगे।

भाजपा ने उनके स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दावा किया कि सीएम योगी के आने से सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रचंड जीत पर औपचारिक मुहर लगेगी, लेकिन प्रदेश कांग्रेस नेता मेहमाननवाजी के लिए दिल्ली से आने वाले नेताओं के इंतजार में हैं। यहां के हालात देखकर कांग्रेस का कोई नेता चंपावत आने की हिम्मत नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि धामी की ऐतिहासिक जीत तय है। इस जीत को और अधिक शानदार बनाने के लिए योगी का दौरा निर्णायक होगा।

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img