03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत के ढकना बड़ोला गांव में सीएम धामी ने की नुक्कड़ सभा, बोले-चुनाव मैं नहीं जनता लड़ रही

एफएनएन, चम्पावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को चुनाव प्रचार के लिए चम्पावत पहुंचे। सकर्किट हाउस में बने अस्थाई हेलीपेड पर उतरने के बाद वह मुख्यालय से लगे ढकना बड़ोला गांव के बेल्टाक तोक पहुंचे। जहां उन्होंने नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने जनता से उपचुनाव में उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।

सीएम धामी ने कहा कि उपचुनाव वे नहीं विधानसभा क्षेत्र की जनता लड़ रही है। जनता ने उन्हें रिकार्ड तोड़ जीत दिलाने का मन बना लिया चुनाव जीतने के बाद वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने भी सभा को संबोधित कर क्षेत्र के विकास के लिए सीएम को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, पूर्व जिपं अध्यक्ष ललित मोहन पांडेय, पूर्व जिपं सदस्य गोविंद सामंत, ग्राम प्रधान हेमा चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सीएम का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस मौके पर देव प्रयाग के विधायक विनोद कंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र लडवाल सहित कई नेता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम मल्लिकार्जुन स्कूल में युवा सम्मेलन को संबोधित करने निकले। दोहपर दो बजे वे चम्पावत नगर में रोड शो करेंगे।

Hot this week

Uttrakhand से दिनेश आर्य को BJP ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, संगठन और संघ से रहा है पुराना नाता

एफएनएन, देहरादून : भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव...

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img