03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

डीजीपी अशोक कुमार ने जनता से किया सीधा संवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : डीजीपी अशोक कुमार आज रुद्रपुर पहुंचे और सिटी क्लब में स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद किया। डीजीपी के सामने जनता ने अपनी तमाम समस्याएं रखीं और डीजीपी ने उनका निस्तारण करने के एसएसपी को निर्देश दिए। डीजीपी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और मित्र भाव से ही कार्य कर रही है। उन्होंने चार धाम यात्रा को लेकर भी तमाम उदाहरण दिए और बताया कि इस यात्रा में पुलिस पूरी तरह से जनता का मित्र बनकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ और सिर्फ अपराध को रोकना और उसका पटाक्षेप करना है।

प्रदेश की पुलिस इसी कार्य में लगी हुई है। शातिर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। जनता से सीधे संवाद के दौरान सिडकुल यूनियन के तमाम पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने समस्याएं डीजीपी के सामने रखी। व्यापारियों ने यह भी कहा कि सीपीयू का मकसद सिर्फ चालान का नहीं होना चाहिए, अनावश्यक लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान व्यापारी नेता गुरमीत सिंह, संजय जुनेजा, हरीश अरोड़ा, पार्षद प्रमोद शर्मा, जाहिद रजा, आशुतोष शर्मा, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

Hot this week

Uttarakhand में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 71.58 लाख वोटर ; 1.29 लाख नए नाम जुड़े

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मतदाता सूची के विशेष...

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img