Wednesday, March 4, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडहरिद्वार : खोदाई के दौरान मजदूर गड्ढे में गिरा, अचानक ऊपर से...

हरिद्वार : खोदाई के दौरान मजदूर गड्ढे में गिरा, अचानक ऊपर से गिरा मिट्टी का ढांग, दबकर हुई मौत

एफएनएन, हरिद्वार : अलकनंदा होटल के परिसर में खोदे जा रहे गड्ढे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है। दरअसल, होटल परिसर में एक मजदूर गड्ढा खोद रहा था। इसी दौरान अचानक गड्ढा खोदते समय मजदूर उसमें गिर गया और भरभरा कर खुदी गई मिट्टी भी उसके ऊपर से गिर गई। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

इस संबंध में शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि करीब 50 वर्षीय मजदूर अलकनंदा होटल परिसर में गड्ढा खोद रहा था। पैर फिसलने से वह गड्ढे में गिर गया। इस दौरान ऊपर से मिट्टी गिर गई। आसपास के लोगों ने मजदूर को मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मजदूर का पोस्टमार्टम करने के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments